फूले-अम्बेडकर वाहन रैली व पुष्पांजलि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, 11 अप्रैल को जिला स्तरीय आयोजन
सैनी मंदिर में बैठक कर दी गई अंतिम रूपरेखा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
भीम प्रज्ञा न्यूज़ झुंझुनूं।
माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली फूले-अम्बेडकर वाहन रैली एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। जिला मुख्यालय स्थित सैनी मंदिर में जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने बताया कि शोषित एवं पिछड़े वर्गों के प्रेरणास्रोत, करुणावतार महात्मा ज्योतिबा फूले की 199वीं जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल को प्रातः 9 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सैनी मंदिर में महात्मा फूले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की जाएगी, जिसके बाद वाहन रैली निकाली जाएगी।
रैली सैनी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अम्बेडकर पार्क पहुंचेगी, जहां भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों की भागीदारी रहेगी।
बैठक के दौरान संगठन मंत्री बाघसिंह तोमर, सहकोषाध्यक्ष दीनदयाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश कायस्थपुरा, नवनीत सैनी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी, प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंगोदिया, संरक्षक घडसीराम सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी, एडवोकेट नन्दलाल सैनी, परिष्कार स्कूल के निदेशक लीलाधर सैनी, सत्यनारायण हलकारा, जयभगवान सैनी, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सैनी एवं प्रोफेसर हितेश सैनी सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।
