6 students of Adukia Government School selected in NMMS
भीम प्रज्ञा न्यूज़ चिड़ावा –
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से देय राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना National Means-cum-Merit Scholarship में श्री जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिड़ावा के कक्षा 8 के 6 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने बताया कि विद्यालय के 6 विद्यार्थियों नेहा ,मोनिका, सोनिया , विराट खांडा, वरुण एवं प्रथम शर्मा का NMMS परीक्षा में चयन हुआ है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का वातावरण है। इन विद्यर्थियों को क्लास 9 से 12 तक अध्ययन हेतु प्रत्येक विद्यार्थी को 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भारत सरकार से मिलेगी। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।एवम इन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया। सम्मान समारोह में संजू शर्मा, प्रतिभा स्वामी , ममता एवम शिक्षक एवम अभिभावक उपस्थित थे ।
