भीम प्रज्ञा न्यूज.सीकर। सीकर में बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ का संयुक्त 27 वाँ राजस्थान राज्य अधिवेशन का सीकर स्थित महादेव गार्डन, नवलगढ़ रोड, पर बहुजन नायक माननीय वामन मेश्राम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बामसेफ नई दिल्ली की अध्यक्षता में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रद्धेय भंते विनयपाल, बुद्ध विहार, जय पहाड़ी, झुंझुनूं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति में के एल पासी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बामसेफ एवं एडॉप्शन इंचार्ज, राजस्थान एवं मघाराम हाथला, राष्ट्रीय सचिव बामसेफ नई दिल्ली तथा रविन्द्र माली, प्रदेश प्रभारी, बामसेफ, राजस्थान रहे। कार्यक्रम में माननीय वामन मेश्राम ने ओबीसी की जाति आधारित जनगणना नहीं किए एवं जनगणना 2027 में ओबीसी का कॉलम शामिल नहीं किए जाने को देश के सबसे बड़े वर्ग के साथ धोखाधड़ी बताया और इस कहा कि संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। साथ बामसेफ संगठन का सामाजिक और भौगोलिक विस्तार कर बहुजन समाज को वंचित अधिकार दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने विषय आधारित इस अधिवेशन में एस सी, एस टी,ओबीसी वर्ग एवं माइनॉरिटी को एक साथ संगठित शक्ति का निर्माण करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष बामसेफ राजस्थान धर्मपाल सिंह सौंथली ने अपने विचार रखे और केंद्रीय नेतृत्व को आश्वस्त किया कि राजस्थान में संगठन विस्तार और गतिविधियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी, महिला पुरुषों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्वरूप पंवार, प्रदेश महासचिव, बामसेफ, राजस्थान ने किया। कार्यक्रम का मीडिया प्रसारण राधेश्याम एरवाल, ओमप्रकाश सेवदा, झुंझुनूं एवं लक्की कोहिनूर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में शामिल सभी का धन्यवाद स्वागत मनोज कुमार वास्तविक, प्रदेश सचिव बामसेफ, राजस्थान ने किया।
