धम्मस्थली जयपहाड़ी बुद्ध विहार में दान-पारमिता का अनुपम उदाहरण, श्रद्धा व सेवा भाव का संदेश
भीम प्रज्ञा न्यूज़ झुंझुनूं।
जयपहाड़ी स्थित बुद्ध विहार (धम्मस्थली) में सेवा, श्रद्धा और दान की भावना का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला जब परिनिर्वृत श्रवण कुमार नेमीवाल, पूर्व मैनेजर की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मोहनी देवी नेमीवाल (निवासी गोदू का बास, हाल बसंत विहार झुंझुनूं) द्वारा बुद्ध विहार में वाटर कूलर भेंट किया गया। इस अवसर ने न केवल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर किया बल्कि सेवा और परोपकार की परंपरा को भी नई ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम में श्रद्धेय भंते विनयपाल जी ने दानदाता परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए तथागत बुद्ध एवं बोधिसत्व से आशीर्वाद की प्रार्थना की। उन्होंने दान-पारमिता के इस कार्य की अनुमोदना करते हुए कहा कि जलदान एवं सेवा कार्य सर्वोच्च पुण्य का मार्ग है, जो समाज में सकारात्मकता और करुणा का विस्तार करता है।
इस पवित्र अवसर पर उपस्थित उपासक एवं उपासिकाओं को भंते जी द्वारा त्रिसरण एवं पंचशील ग्रहण कराए गए तथा धम्मदेशना के माध्यम से जीवन में नैतिकता, करुणा और संयम के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में भागीरथ नेमीवाल, हनुमान प्रसाद नेमीवाल, डॉ. संदीप नेमीवाल, विद्याधर नेमीवाल, नीलू दानोदिया, सवाई सिंह भूरिया, सुमित नेमीवाल, इंजीनियर मालीराम (ट्रस्टी), बलवीर सिंह काला (ट्रस्टी एवं सचिव), बी.एल. बौद्ध (ट्रस्टी), धर्मपाल बौद्ध भोभिया (ट्रस्टी), दुर्गाप्रसाद बोयल (ट्रस्टी एवं मैनेजर), राजकुमार बोयल (सहायक मैनेजर), मनोज बोयल (सहायक मैनेजर), रोहिताश बोयल सहित दारासिंह कलवा, कमलेश काकोडा, मिनाक्षी नेमीवाल, सुशीला, संतोष, दुर्गावती, कुसुमलता बौद्ध एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में भंते विनयपाल जी ने मंगल मैत्री पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया तथा सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
