भीम प्रज्ञा न्यूज.झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के ग्राम जय पहाड़ी में 18 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल बहुजन एकता सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को झुंझुनूं शहर सहित पूरा की ढाणी, उदावास, अंबेडकर नगर, सोती, बुडाना, कासिमपुरा और मालीगांव में घर-घर जाकर लोगों को सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।कार्यक्रम संयोजक विकास आल्हा ने बताया कि सम्मेलन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों का साझा मंच होगा।सम्मेलन में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, युवाओं के भविष्य, महिलाओं की भागीदारी, किसान-मजदूरों के अधिकार और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और ग्रामीणों ने सम्मेलन के प्रति उत्साह जताया तथा 18 जुलाई को जय पहाड़ी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। आयोजकों ने जिले के सभी सामाजिक, धार्मिक और जनहित से जुड़े संगठनों सहित संविधान एवं सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले नागरिकों से सम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। जनसंपर्क अभियान में रामानंद आर्य, बद्री प्रसाद गोरा, सतवीर बरवड़, महेंद्र सिंह चारावास, कमलेश काला, राजकुमार बोयल, खलील बुडाना, उप सरपंच आजाद बुडाना, बी.एल. बौद्ध, धर्मपाल शीला, डॉ. संपत बारूपाल, सुभाष डिग्रवाल, एडवोकेट सत्यपाल रसकरण, एडवोकेट राकेश सबलानिया, एडवोकेट धर्मपाल बंसीवाल, एडवोकेट शीशराम सैनी, आकाश आल्हा, सुनील बुडाना, बिरजू, मनोहर लाल बाकोलिया, विक्की जाजोरिया, प्यारे लाल बाकोलिया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
