कार्यभार संभालते ही एसडीएम किरण पाल से की शिष्टाचार मुलाकात, शहर की सफाई, रोशनी और विकास के मुद्दों पर हुआ गहन मंथन
भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। नगरपालिका चिड़ावा के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपनी प्रशासनिक सूझबूझ और दूरदर्शी सोच का परिचय दिया है। अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा ने चिड़ावा उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) किरण पाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं, वहीं एसडीएम किरण पाल ने भी गौतम शर्मा का चिड़ावा आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें नए कार्यकाल की बधाई दी। प्रशासनिक गलियारों में अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा के इस कदम की खासी सराहना हो रही है। जानकारों का मानना है कि एक सफल और दूरदर्शी अधिकारी की सबसे बड़ी पहचान यही होती है कि वह नई जिम्मेदारी संभालते ही सबसे पहले अपने आला अधिकारियों से समन्वय स्थापित करे। गौतम शर्मा ने इस स्वस्थ परंपरा का निर्वहन करते हुए न केवल उच्चाधिकारियों से मुलाकात की, बल्कि चिड़ावा के जमीनी हालातों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को समझने की दिशा में तुरंत कदम बढ़ा दिए हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा ने चिड़ावा शहर के विकास का खाका खींचते हुए कई अहम मुद्दों पर एसडीएम के साथ विस्तार से चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से शहर को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के लिए विशेष रणनीति, मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों की गलियों तक सुचारू प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना, चिड़ावा में चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स को समय सीमा में पूरा करना।
स्थानीय नागरिकों का कहना हैं कि एक बेहतरीन अधिकारी वही है जो अपनी टीम और उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर काम करे। अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा ने पहले ही दिन अपनी कार्यशैली से यह साबित कर दिया है कि वे चिड़ावा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध हैं। अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा द्वारा कार्यभार संभालते ही दिखाई गई इस सक्रियता से चिड़ावा की जनता और पालिका प्रशासन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। स्थानीय लोगों को पूरी उम्मीद है कि गौतम शर्मा के कुशल नेतृत्व और अनुभव का सीधा लाभ चिड़ावा शहर को मिलेगा, जिससे आने वाले दिनों में यहां की नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
