री-नीट 2026: चिड़ावा की निशिता डारा बनीं भावी डॉक्टर
भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। री-नीट 2026 के घोषित परिणामों में शेखावाटी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चिड़ावा की होनहार छात्रा निशिता डारा ने ओबीसी (एनसीएल) वर्ग में ऑल इंडिया 15,829वीं रैंक प्राप्त कर एमबीबीएस सीट पर अपना मजबूत दावा पेश किया है। निशिता की इस शानदार सफलता से कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। निशिता डारा पुत्री प्रदीप कुमार एवं श्रीमती सुनीता कुमारी ने चिड़ावा के एक सीबीएसई विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है। विशेष बात यह है कि निशिता ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के दौरान किसी भी प्रकार के फाउंडेशन प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बावजूद, सही रणनीति, कड़े अनुशासन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया। निशिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के प्रोत्साहन तथा आकाश इंस्टीट्यूट, चिड़ावा की अनुभवी फैकल्टी द्वारा मिले उत्कृष्ट मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट सीरीज और सुनियोजित तैयारी को दिया। गौरतलब है कि री-नीट 2026 के अखिल भारतीय परिणामों में आकाश इंस्टीट्यूट ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए ऑल इंडिया टॉप-10 में 4 स्थान (रैंक 1, 3, 7 एवं 8) हासिल किए हैं, वहीं राजस्थान टॉपर भी इसी संस्थान से रहा है। इसी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और अनुभवी फैकल्टी का लाभ अब चिड़ावा के स्थानीय विद्यार्थियों को भी मिल रहा है। आकाश इंस्टीट्यूट, चिड़ावा ने अपने प्रथम शैक्षणिक वर्ष में ही शानदार परिणाम देकर क्षेत्र के मेडिकल एस्पिरेंट्स के बीच एक मजबूत भरोसा कायम किया है। निशिता की इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्थान प्रबंधन ने छात्रा एवं उनके परिवार को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नियमित मूल्यांकन एवं वैज्ञानिक अध्ययन पद्धति उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बाहर न जाना पड़े। संस्थान को पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भी चिड़ावा के विद्यार्थी राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे।
