भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़। भातरा परिवार की होनहार व प्रतिभाशाली बेटी हितेषी भातरा ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, समाज व नगर का नाम रोशन किया है। मोरी गेट निवासी स्वर्गीय श्री मोहनलाल भातरा की सुपौत्री, मुरारीलाल भातरा की सुपुत्री व सुरेश कुमार भातरा की भतीजी हितेषी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों व परिजनों को दिया है हैं। भातरा परिवार की लाडली हितेषी की शानदार सफलता पर भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन दिनेश जोशी सहित प्रबुद्ध जनों व परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।
