भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़। राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत निजी विद्यालयों का करोड़ो रुपयों का भुगतान वर्षों से लंबित होने साथ ही अन्य लंबित प्रकरणों के निपटारे की मांगो के लिए निजी विद्यालयों के संचालकों व प्रतिनिधियों ने निजी शिक्षण संस्थान संघ के नेतृत्व में तहसीलदार व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि आरटीई, मुख्यमंत्री बालक योजना, वीर बाला काली बाई योजना तथा अन्य योजनाओं के तहत निजी विद्यालयों का करोड़ो का भुगतान वर्षों से लंबित है, साथ ही शिक्षा संबलन अभियान के तहत निजी विद्यालयों को लगातार जांच के नाम परेशान किया जा रहा है ऐसी ही अन्य मांगो के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है । इस अवसर पर संरक्षक पवन गोयनका, रामस्वरूप महला, अध्यक्ष महेंद्र सिंह रुहेला, उपाध्यक्ष मो. हुसैन, सचिव महेंद्र थालौड़, कोषाध्यक्ष सुरेश भास्कर, सतीश गोदारा, महेंद्र थाकन, महेंद्र कुमावत, अमित ताखर, आबिद अली, आबिद,खालिद, जमील चूड़ी, अकरम खां जाज़ोद, बजरंग लाल कुमावत, भगीरथ सिंह भोजासर, ओमप्रकाश जांगिड़, रेखा शर्मा, गणपत भड़ीया, विनीत पारीक, नेमीचन्द ढाका, पवन शर्मा, प्रदीप कृष्णिया, प्रकाश ढाका, रहीश कुरैशी, रियालुदीन, राजवीर मील, संदीप बलारां, संजीव भास्कर, सवाई सिंह, गोपीमोहन शर्मा, द्वारका प्रसाद रोरू, छगन शेखावत, राजेंद्र नरोदडा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
