रमेशचंद
भीम प्रज्ञा न्यूज.नीमराना। मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है, इसे साबित कर दिखाया है उपखंड क्षेत्र के गांव कायसा के दो विद्यार्थियों ने। नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर गांव में सोमवार को इन होनहारों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संजय नम्बरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सफल विद्यार्थियों कशिश शर्मा पुत्री मास्टर प्रमोद कुमार शर्मा एवं दीपांशु यादव पुत्र सूबेदार मेजर रामचंद यादव को माला, साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दोनों विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के सहयोग से नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। कशिश शर्मा के पिता प्रमोद कुमार प्राइवेट टीचर, माता अंजू बाला गृहिणी, ताई मधु, दादा छगनलाल शर्मा और दादी परमेश्वरी हैं। वहीं दीपांशु यादव के पिता रामचंद यादव आर्मी में सूबेदार मेजर और माता राकेश देवी गृहिणी हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारजन और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें मास्टर ओम प्रकाश शर्मा, कैप्टन हंसराज यादव, मास्टर रामानंद शर्मा, सहीराम यादव, विनोद मास्टर, संदीप पटवारी, रवि, मूलाराम, मोरमुकुट, सभाचंद पंच, रामकुंवार साहब, लक्ष्मी नारायण प्रिंसिपल, कंवरसिंह नम्बरदार, देवेंद्र यादव, मनोज उपसरपंच, मनोज डॉक्टर, रणवीर सिंह, शेर सिंह साहब, इंद्रमणि, ललिता और अंजू उपस्थित थे। इस अवसर पर संजय नम्बरदार ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी आज देश की बड़ी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। शिक्षा ही समाज की प्रगति की कुंजी है। हम क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर हैं और आगे भी ऐसे होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया करते रहेंगे।” सम्मान समारोह के दौरान गांव में खुशी का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
