भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़। स्थानीय श्री शक्ति माता मंदिर, हापास में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्री शीलजति आश्रम भोजासर बडा के पीठाधीश्वर शिवराज जति जी महाराज के सानिध्य में श्री ठाकुर जी मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के साथ श्री शक्ति माता मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और मातृ शक्ति के उत्साह से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया।आयोजन समिति के सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस सात दिवसीय ज्ञान महायज्ञ के दौरान 22 जुलाई से 28 जुलाई तक वृंदावन के हरिशरण महाराज व्यासपीठ पर विराजमान होकर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन शुरू किया।
