वाल्मीकि समाज ने ठेका व्यवस्था समाप्त कर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की उठाई मांग
भीम प्रज्ञा न्यूज.बुहाना। नगरपालिका बुहाना में स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एसडीएम के मार्फत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगरपालिका बुहाना में वर्तमान में कोई भी स्थायी सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं है और सफाई व्यवस्था ठेकेदार के माध्यम से संचालित की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश में चल रही सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया के तहत नगरपालिका बुहाना में रिक्त पदों पर स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। साथ ही ठेका व्यवस्था को समाप्त कर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था भी बेहतर हो सकें। इस अवसर पर राजेश कुमार, विशाल कुमार, सुनील, विजय, रोहित, सतवीर, पवन कुमार, संदीप कुमार, लखन, संजू, आरती, जगन, बबीता, रेनू, मनीषा, माया, सुजीत देवी, नेहा देवी, सुमन, मनीषा, अनीता, मीना कुमारी, संतोष, बबीता सहित वाल्मीकि समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।
