झडाया 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की गूंज गुजरात के सूरत शहर में दी सुनयज्ञ सेवा समिति के सदस्यों ने सूरत में कई जगह किया पोस्टर का विमोचन
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज.उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के झडाया बालाजी मंदिर पर 17 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ को लेकर गुजरात के सूरत शहर में भी गूंज सुनाई देने लगी है l झडाया से गए प्रतिनिधिमंडल में मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज व यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया सहित यज्ञ सेवा समिति का प्रतिनिधिमंडल सूरत दौरे पर है l मदनलाल भावरिया के अनुसार सूरत में राजस्थानी प्रवासियों द्वारा सूरत गए प्रतिनिधिमंडल का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया l इसके साथ ही यज्ञ संयोजक महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज के सानिध्य में सूरत के कई स्थानों पर पोस्टर का विमोचन कर लोगों को यज्ञ में आने के लिए निमंत्रण किया गया l यज्ञ सेवा समिति के सदस्य ने बुधवार को सूरत में पचलंगी निवासी एवं सूरत प्रवासी मनोज गोयल, दीपचंद गोयल ,सुनील गोयल द्वारकेश्वर मंदिर के भामाशाह पचलंगी वालों को भी निमंत्रण दिया गया l सचिन जीआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्र में महामंडलेश्वर के सानिध्य में वहां सभी लोगों को यज्ञ में आने का न्योता दिया गया l सूरत में श्याम मंदिर के नजदीक व विश्वकर्मा मंदिर के पास कैलाश कुमावत ,भंवर सिंह शेखावत, बजरंग जांगिड़ ,व रामावतार जांगिड़ (तिवाडी का बास ) मुकेश जांगिड़ आदि से संपर्क करते हुए यज्ञ का निमंत्रण दिया गया l आपको बता दें झडाया से सूरत गए प्रतिनिधि मंडल में मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज, यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, महादेव जांगिड़ व गोविंद जांगिड़ , महेंद्र जांगिड़ शामिल है।
