-पोषण भी पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के तहत छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किसान रेस्ट हाउस टोहाना में ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक सक्षम बनाना रहा। मास्टर ट्रेनर सुपरवाइजर करमजीत ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण 10 से 16 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें मंगलवार को अंतिम सत्र संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर नवीन गतिविधियों को अपनाने की आवश्यकता पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को इंटरएक्टिव सत्रों, डेमोंस्ट्रेशन, हाथों से की जाने वाली गतिविधियों तथा व्यवहारिक अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कार्यक्रम में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शारीरिक, मानसिक एवं प्रायोगिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा को एकीकृत रूप से सुदृढ़ किया गया। यह पहल प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में विभाग के प्रयासों को और मजबूत करती है। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में कुल 90 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में टोहाना, जाखल एवं भूना खंड की आंगनवाड़ी वर्करों की सहभागिता रही। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर नैन्सी, जिला कॉर्डिनेटर रोहतास, सुपरवाइजर वरुणा एवं कीर्ति भी उपस्थित रहीं।

Yo guys, just checked out ssbet77! Seems like a decent place to try my luck. Anyone else had a good experience there? Might drop some cash later! Check it out: ssbet77