भीम प्रज्ञा न्यूज़ पिलानी।
मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए और कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति ठिठुरने को मजबूर न हो, इस भावना के साथ मानवतावादी विचारधारा की संस्था डॉ. भीमराव अंबेडकर समता संस्थान, पिलानी द्वारा गुरुवार को शहर के डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जरूरतमंद लोगों को रजाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम पिलानी तहसीलदार सोनू आर्य के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ, जबकि अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह सांखला ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मूर्तिकार मातुराम वर्मा, धर्मपाल बौद्ध, डीपीएस विद्यालय के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, मास्टर शंभू दयाल वर्मा तथा संस्थान के उपाध्यक्ष ईश्वर लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर संस्थान के महासचिव ओमप्रकाश सुनिया ने संस्थान की सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहितकारी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समता संस्थान समय-समय पर समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए सहायता कार्य करता रहा है। वहीं नरेंद्र मंडाड़ ने संस्थान द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सोनू आर्य ने कहा कि बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों को रजाई वितरण करना अत्यंत सराहनीय और मानवीय कार्य है। उन्होंने संस्थान की इस पहल की प्रशंसा करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि गरीब, वंचित और असहाय वर्ग के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह सांखला ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समता के विचारों को व्यवहार में उतारना ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प


Yo, so I checked out 789clubios recently. The games are decent, and the signup process was smooth. Nothing crazy mind-blowing, but a solid choice if you’re looking for something new. Check it out here: 789clubios