जयनारायण वर्मा स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट ने सर्वोदय भवन में धर्मवीर शर्मा को रजतपत्र से किया सम्मानित
– पूर्व विधायक जयनारायण वर्मा की 91वीं जयंती पर आयोजित स्मृति सभा में धर्मवीर शर्मा को रजतपत्र सम्मान से किया अलंकृत
विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.हिसार। पूर्व विधायक एवं हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण वर्मा की स्मृति में हिसार के सर्वोदय भवन में श्री जयनारायण वर्मा स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि व स्मृति सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी संजय गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात गांधीवादी चिंतक एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, गांधी स्मारक निधि पंजाब–हरियाणा–हिमाचल प्रदेश, पट्टी कल्याणा डॉ. सुमेर चन्द गुप्ता ने की। उनकी गरिमामय उपस्थिति ने समारोह की शोभा एवं वैचारिक ऊँचाई को और अधिक सुदृढ़ किया। समाजसेवी धर्मवीर शर्मा को उनके दशकों से चले आ रहे निस्वार्थ, समर्पित एवं प्रेरणादायी सेवा कार्यों के लिए समारोह स्वरूप सातवें जयनारायण वर्मा सम्मान- रजतपत्र से अलंकृत किया गया। उन्हें पगड़ी व सूत की माला सम्मान पट्ट पहनाकर शॉल, पौधा व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि संजय गुप्ता ने पूर्व विधायक जयनारायण वर्मा द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को याद करके उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जयनारायण वर्मा ने हमेशा अन्याय का विरोध करते हुए वंचित समाज के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि भले ही वर्मा जी पिछड़ा वर्ग समाज से थे किंतु सामाजिक एवं राजनीतिक तौर पर वह बहुत समृद्ध थे तथा उनकी सोच उनके विचार उनके सिद्धान्त एवं आदर्श बहुत उच्च कोटि के थे। वर्मा जी के ओजस्वी भाषणों व वक्तव्यों से वे खुद बहुत प्रभावित रहे। वर्मा जी ने देश की स्वतंत्रता के उपरांत भूदान आंदोलन, सर्वोदय समाज, खादी व कुटीर उद्योग बोर्ड व पिछड़ी जाति आयोग में प्रतिष्ठित पदों पर कार्य किया। इसके साथ-साथ उन्होंने पिछड़ों के कल्याणार्थ विभिन्न आंदोलनों का सफलतापूर्वक नेतृत्व भी किया।
श्री जयनारायण वर्मा स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने अतिथियों का सत्कार करते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने सम्मान समारोह की प्रासंगिकता, ट्रस्ट की स्थापना एवं उसकी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अलंकरण समारोह में प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. महेंद्र सिंह ने अभिनंदन – प्रशस्ति पत्र पढक़र धर्मवीर शर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक कार्यों के बारे में बताया कि उन्हें गांधी दर्शन में सर्वोदय से जुड़े अनेक स्वतंत्रता सेनानियों व प्रमुख समाज सेवियों से साक्षात मिलने का लगातार अवसर मिला है तथा दादा गणेश, लाला बलवंत राय तायल, भगत रामेश्वर दास, जय नारायण वर्मा, पंडित जगत स्वरूप, शोभा भाई वेदलंकार, पंडित ओम प्रकाश तिरखा आदि के साथ दीर्घकालिक सानिध्य प्राप्त हुआ है इसीलिए धर्मवीर शर्मा को सम्मान रजत पत्र दिया जा रहा है। तथा उन्होंने बताया कि देश में आपातकाल के दौरान सर्वोदय से जुड़े जयनारायण वर्मा 19 महीने जेल में रहे। इस योगदान को देखते हुए और सर्वोदय से जुड़े होने के कारण उन्हें पार्टी ने विधानसभा की टिकट दी और जनता ने विश्वास जताते हुए उन्हें विजयी भी बनाया।
इस समारोह के सम्मानित व्यक्तित्व धर्मबीर शर्मा ने भी इस सम्मान रजत-पत्र पर अपनी भावाभिव्यक्ति व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान के बाद मेरी जिम्मेदारी इस ट्रस्ट व समाज के प्रति और ज्यादा बढ़ गई है। सातवें अलंकरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ सुमेरचंद गुप्ता पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गांधी स्मारक निधि ने अपने सम्बोधन एवं सन्देश में ट्रस्ट के प्रेरणादायक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा समारोहपूर्वक सम्मानित व्यक्तित्व के चयन को सार्थक ठहराते हुए ऐसे कार्यों को सर्वोत्कृष्ट उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने बताया कि वर्मा ने तमाम जीवन पिछड़ों शोषितों वंचितों के हितों में उनके समग्र उत्थान के लिए संघर्षों में कभी अपनी अथवा अपने परिवार की स्वार्थपूर्ति या जीवनयापन को सुगम बनाने के लिए अपने आदर्शों सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। कार्यक्रम के अंत में श्री जयनारायण वर्मा स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट पंजीकृत के प्रबंधक शैलेश वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन देकर सभी अतिथियों का आभार जताया।

77betcasino has a surprisingly good selection of slots. I got lucky on one of the progressive jackpots. The interface is clean. Recommended if you’re a slots fan. Feel free to check: 77betcasino