सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज.बीकानेर। मेघसेना एवं राजस्थान मेघवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर के ऐतिहासिक जूनागढ़ दुर्ग परिसर में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर से पहुंचे मेघसेना के प्रदेश अध्यक्ष भैरूलाल मेघवाल (कुण्डा) और उनके प्रतिनिधिमंडल का समाज के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर, पुष्पमालाएं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोहनलाल मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में प्रदेश संरक्षक अम्बालाल मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल बुझड़ा, प्रदेश सचिव शंकरलाल मेघवाल (बड़ावली), समाजसेवी भैरूलाल मेघवाल (टोकर, सलूम्बर), ललित कुमार मेघवाल (माचड़ा, राजसमंद), लालचंद मेघवाल (बेलासर), पूर्व सरपंच रामेश्वरलाल (उदयरामसर) तथा अन्य गणमान्यजन मौजूद रहें।समारोह में समाज की शैक्षणिक उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। वर्ष 2026 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले पारवां निवासी डॉ. मदनलाल मेघवाल तथा नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बने डॉ. प्रेम कुमार मेघवाल का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने दोनों चिकित्सकों की उपलब्धि को समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भैरूलाल मेघवाल ने समाज में एकता और संगठन पर बल देते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। उन्होंने शिक्षा, संगठन और सामाजिक सहभागिता को समाज की प्रगति का आधार बताया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के युवा, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
