-सीजेएम गायत्री ने एडीआर सेंटर में फतेहाबाद खंड के सरपंचों, पंचों व ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद, हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देश पर जिला फतेहाबाद में नशा मुक्त हरियाणा मिशन व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 7 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस नशा मुक्त हरियाणा मिशन के तहत जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन विशेष कर युवाओं को नशे के जानलेवा खतरों से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।
अभियान की ओर अधिक गति देने के लिए जिला एडीआर सेंटर में फतेहाबाद खंड के सरपंचों, पंचों व ग्राम सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गायत्री ने की। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नशे के खतरे, इसके दीर्घकालिक दुष्प्रभाव और एनडीपीएस अधिनियम के कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं को मुख्य धारा से जोडऩा है। ऐसे में उन्हें जिले में उपलब्ध पुनर्वास सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस व्यापक अभियान का उद्देश्य एक सशक्त जन आंदोलन का रूप देना है। समाज को प्रेरित करने के लिए उन नागरिकों की सकारात्मक कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा जिन्होंने नशा छोडक़र एक नया जीवन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि गांव से लेकर शिक्षण संस्थानों तक जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने अभियान को सफल बनाने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत विभिन्न गांवों के विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह रैलियां, प्रतियोगिताएं और कानूनी साक्षरता सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।
सीजेएम गायत्री ने बैठक में आए हुए सरपंचों, पंचों व ग्राम सचिवों से आग्रह करते हुए कहा कि इस नशा मुक्ति हरियाणा व बाल विवाह मुक्त भारत के जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सहयोग करें एवं अधिक से अधिक सामाजिक संस्थाओं एवं पंचायत के सहयोग से नशे के खिलाफ व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लें। इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता कमलेश वशिष्ठ ने नशे के दुष्परिणाम तथा एनडीपीएस एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने बाल विवाह से संबंधित कानून व बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान की। बैठक में एसईसीपो इंद्रपाल सिंह, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल, पैनल अधिवक्ता कमलेश वशिष्ठ व फतेहाबाद खंड के गांवों से आए हुए पंच, सरपंच व ग्राम सचिव मौजूद रहे।
फोटो: फतेहाबाद। फतेहाबाद खंड के सरपंचों, पंचों व ग्राम सचिवों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीजेएम गायत्री।

Alright, so I downloaded this phswerteapp thing. It’s kinda neat, though not my usual jam. If you’re into the stats and stuff, might be your thing. Give it a whirl, could surprise ya. Download it here: phswerteapp