रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल कृषक प्रशिक्षण रोड के पास स्थित रीको के खाली प्लॉट में लोगों द्वारा गंदगी डालकर रात्रि के समय आग लगाई जा रही है, जिससे क्षेत्र में गंभीर वायु प्रदूषण फैल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रीको के इस खाली प्लॉट में लंबे समय से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। पूर्व में पंजाब नेशनल कृषक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा रीको प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन गंदगी डालने वालों पर सख्ती नहीं होने के कारण समस्या दोबारा जस की तस बनी हुई है। शाम होते ही असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाकर गंदगी में आग लगा देते हैं और फरार हो जाते हैं। गंदगी जलने से उठने वाला धुआं आसपास के क्षेत्र की हवा को प्रदूषित कर रहा है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल, कोटपूतली-बहरोड़ के अधिकारी राजकुमार सेहरा ने बताया कि पंजाब नेशनल कृषक प्रशिक्षण केंद्र रोड पर रीको के खाली प्लॉट में गंदगी डालने और रात्रि में आग लगाने की सूचना प्राप्त हुई है। इस संबंध में नीमराना रीको प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा और गंदगी डालने और आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रीको के वरिष्ठ महाप्रबंधक एस आई हसन ने बताया कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रॉपर रूप से दीवार लगाकर और गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई का नोटिस लगा दिया जाएगा। जो लोग गंदगी डालेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण मंडल और रीको प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से ही इस समस्या का समाधान हो सकता है। देखना होगा कि कब तक इस समस्या का समाधान होता है और क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाया जाता है।

Hey everyone! Jilibetcom is worth checking out. The platform is user-friendly, and the games are interesting. Maybe I will get lucky!. Give it a try: jilibetcom