टोहाना में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने नगर परिषद चैयरमेन को भेजी शिकायत
-संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य को करवाएं पूरा- एडीसी अनुराग ढालिया
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद। एडीसी अनुराग ढालिया ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जिला में आवारा कुत्तों का टीकाकरण व नसबंदी का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य को समुचित तरीके से करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आवारा कुत्तों को कवर किया जाएगा। एडीसी अनुराग ढालिया ने लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आवारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी उच्चाधिकारियों से इस संदर्भ में रिपोर्ट प्राप्त की तथा इस मौके पर मुख्य सचिव ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एडीसी ने कहा कि सभी अधिकारी अन्य विभागों के साथ तालमेल करते हुए कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी कार्य को पूरा करवाएं। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। संबंधित विभाग शैल्टर हाउस बनाकर सीसीटीवी कैमरे आदि की पूरी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आदि पर पूरी निगरानी की जाए। जिला स्तर पर ज्वाइंट टास्क फोर्स व जिला निगरानी कमेटी बना दी गई है, जिसके तहत पूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्य में प्रगति लाते हुए रिपोर्ट को अपडेट रखें। एजैंसी द्वारा फतेहाबाद में 2700 आवारा कुत्तों का टीकाकरण व नसबंदी का कार्य किया जा चुका है। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीडीएएच डॉ. सुखविंद्र सिंह, टीएम सुरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Downloaded the cmd368apps! Not bad, quite smooth, and it’s more convenient to play on the phone, you can bet anytime, anywhere. However, I hope there can be more promotional activities