
सिंघानिया विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी व सोशल मीडिया पर एक दिवसीय मीडिया सेमिनार
भीम प्रज्ञा न्यूज.पचेरी/झुंझुनूं। सिंघानिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन द्वारा मंगलवार को फोटोग्राफी एवं सोशल मीडिया विषय पर एक दिवसीय मीडिया सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि फोटोग्राफी संचार का सबसे बेहतरीन साधन है। उन्होंने कहा कि मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में निरंतर करते हैं। फोटोग्राफी के अतीत और वर्तमान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र में लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं और मोबाइल फोन ने कैमरे की उपलब्धता को बहुत सरल बना दिया है। सेमिनार में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग से डॉ. सुरेंद्र एवं डॉ. आलेखा सचिदानंद नायक, बिट्स पिलानी के प्रोफेसर ऋषिकेश वैद्य, विवेकानंद कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अशोक सिंह शेखावत, विनोदिनी इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. संतोष सैनी, श्री करणी गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप जांगीड़ तथा महात्मा गांधी कॉलेज खुर्द के प्राचार्य दीपचंद लेखवान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। प्रोफेशनल फोटोग्राफर एवं मेंटर विरेंद्र अधिकारी ने कैमरे के प्रयोग और सोशल मीडिया पर फोटोग्राफी की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।उद्घाटन सत्र में प्रोफेसर ऋषिकेश वैद्य ने कहा कि मीडिया एक सेतु है जो व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं से जोड़ता है। सोशल मीडिया ने हर व्यक्ति को मीडिया जीव बना दिया है और आज हम सभी किसी न किसी रूप में पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. अशोक सिंह शेखावत ने कहा कि सोशल मीडिया का गलत उपयोग घातक भी साबित हो सकता है। डॉ. आलेखा ने कहा कि फोटोग्राफी अभिव्यक्ति का सर्वोत्तम माध्यम है और यह फोटोग्राफर के विवेक पर निर्भर करता है कि वह क्या देखना और दिखाना चाहता है।सेमिनार में स्वागत वक्तव्य परिसर निदेशक प्रो. पी. एस. जस्सल ने प्रस्तुत किया। प्रथम सत्र के अंत में अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय के वर्ष 2026 के कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। रिसोर्स पर्सन श्री विरेंद्र अधिकारी ने प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष उदाहरणों के माध्यम से फोटो लेने की कला सिखाई। इस अवसर पर फोटो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों और स्टाफ ने भाग लिया।
विद्यालय स्तर पर चेतन धाना ने प्रथम, विवेक बलाहा कलां ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णा नगर ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। महाविद्यालय स्तर पर सिंघानिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विद्या, यश मीणा एवं पियांशु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टाफ श्रेणी में योगेंद्र, डॉ. चंद्रशेखर एवं डॉ. आरती रानी प्रजापति को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। सेमिनार में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव एम. आई. हाशमी ने किया तथा अकादमिक निदेशक डॉ. एस. के. दूबे ने सभी अतिथियों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

Looking for those sweet casino bonuses at Lucky Block. Hope they actually pay out unlike some other places. Wish me luck! Sign up here! luckyblockcasinobonus