सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापोली में सोमवार को उल्लास नव- भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक उदयपुरवाटी की ओर से सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार सैनी अति. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रहें तथा विशिष्ट अतिथि श्री शंकर लाल शाह रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता ने की। ब्लॉक साक्षरता समन्वयक श्री हवा सिंह ने बताया कि कठपुतली के माध्यम से बाल- विवाह , साक्षरता, जल सरंक्षण , पर्यावरण संरक्षण , सामाजिक कुरूतियों से बचाव का संदेश दिया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” का रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अति. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि वित्तिय साक्षरता , विधिक साक्षरता , बुनियादी संख्या ज्ञान आदि की जानकारी आवश्यक है। प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता ने राजस्थानी लोक कला संस्कृति के द्वारा कठपुतली कार्यक्रम की प्रमुख भूमिका है। कठपुतली प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन साक्षरता प्रभारी रामस्वरूप किरोड़ीवाल ने किया तथा कर्यक्रम में कैलाश चंद मीणा, पवन मीणा, नरेन्द्र जालोपिया, अशोक बॉयल सहित नव- साक्षर , भामाशाह, जन-प्रतिनिधि, ग्रामीण जन, विद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

9kbossgamedownload offered an incredible download package. The games were fast, the interface looks easy to read with new designs and the customer support is very caring about me. You have to try it and see it for yourself: 9kbossgamedownload