ईओ शिविर से नदारद, एसडीएम ने जताई नाराजगी
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटीl
संघर्ष समिति के संयोजक मंडल ने उदयपुरवाटी नगरपालिका कार्यालय परिषर में चल रहे शहरी सेवा शिविर 2025 में अनियमितता को लेकर पार्षदों का एक शिष्ट मंडल एडवोकेट शीशपाल सैनी की अगुवाई में एसडीएम से मिला।पार्षदों ने पालिका कार्यालय की बजाय वार्डवार शिविर आयोजित करने, शिविर में ईओ एवं कनिष्ठ अभियंता समन्धित अन्य विभागों के कर्मचारियों की नदारद रहने की शिकायत की। मौके पर उपखंड अधिकारी ने पालिका के एसआई विष्णु सरपटा, देवी लाल रेप्सवाल को बुलाया तथा पार्षदों के शिष्ठ मंडल को बातचीत के लिए बुलाया।वार्ता के दोहन पार्षद अजय तसीड. ने राजस्थान सरकार के महत्वकांक्षी शहरी सेवा शिविर 2025 को वार्डवार न लगाकर पालिका ईओ ने शिविर को महज ऑफिस तक सीमित कर दिया,शिविर में ईओ जईएन सहित अनेक विभागों के कर्मचारियों की नदारदगी से शिविर की सार्थकता खत्म कर दी गयी हैं, ईओ चुने हुए जनप्रतिनिधियों के फोन नही उठाते जिस पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी जताई तथा एएसआई विष्णु सरपटा, देवीलाल को फटकार लगाई, तथा शहरी सेवा शिविर को पालिका क्षेत्र के सभी वार्डो में लगवाने के निर्देश दिए। वही शिविर में अनुपस्थित रहने वाले सभी विभागों के कर्मचारियों की प्रतिदिन की उपस्थिति एसडीएम कार्यालय भिजवाने की बात कही। एडवोकेट शिशुपाल सैनी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में शासन सचिव के निर्देशों की चार सप्ताह बाद भी उदयपुरवाटी शहरी निकाय में पालना नही होने का आरोप लगाया सैनी ने बताया कि शहरी निकायों को स्टेट डॉग व बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश थे। ईओ के गैर जिम्मेदारापन के कारण स्टीट डॉग बेसहारा पशुओं के पुर्नवास की कार्ययोजना नही बन पाई।जिस पर एडीएम ने पालिका प्रशासन को लिखत में रिपोर्ट पेश करने की बात। अमित अली कछवा ने बदहाल सफाई एवं खराब पड़े ऑटोटॉपर व ठप लाइट व्यवस्था के बारे में बताया।
सवा घण्टे चली वार्ता
उपखंड अधिकारी सुमन सोनल, पालिका एएसआई विष्णु सर्पटा, देवी लाल रेप्सवाल, पार्षद अजय तसीड, एडवोकेट शीशपाल सैनी, कुलदीप कटारिया,पिंटू सैनी,राहुल तंवर,अमित अली कच्छावा, के बीच सवा घण्टे वार्ता चली जिसमें बिंदुवार ज्ञापन पर चर्चा हुई। उपखंड अधिकारी ने पालिका कर्मचारियों को सोमवार तक ज्ञापन में लिखी समस्याओं पर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने की बात कही वही पार्षदों के शिष्ट मण्डल को 10 दिन में स्वंय औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ जायजा लेने का आश्वासन दिया।

Just gave wc7777game a whirl, and man, it’s pretty sweet! The slots are slick and the overall vibe is chill. Definitely gonna be hitting this up again! Check it out wc7777game