समिति ने किया युवा उद्यमी पूनमचंद कच्छावा का अभिनंदन, भविष्य में सहयोग जारी रखने का दिया आश्वासन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सेठों की कोठी से बैरास जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास में सुजानगढ़ निवासी स्व. रतनी देवी कच्छावा की स्मृति में पुण्यतिथि के अवसर बीएसबी फ़ाउंडेशन की ओर से कमरे का निर्माण कार्य करवाया जायेगा। उद्योगपति भामाशाह समाजसेवी कच्छावा परिवार के युवा उद्यमी पूनमचंद कच्छावा ने सोमवार को छात्रावास पहुंचकर समिति के पदाधिकारियों को कमरे की निर्माण की लागत राशि का चैक भेंट किया। इस अवसर पर समिति की ओर से मोतियों की माला, दुपट्टा व प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। युवा उद्यमी पूनमचंद कच्छावा के साथ छात्रावास पधारे दिनेश कुमार सैनी, एडवोकेट सुनिल सैनी का भी समिति की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के संयोजक सज्जन कुमार सैनी, फाइनेंस कंसल्टेंट झाबरमल माली,महामंत्री महेंद्र कुमार माली, भूमि प्रदाता विनोद कुमार गौड़, दीपचंद कटारिया, प्रवक्ता मनोज राकसिया, बाबूलाल सैनी सहित समिति के पदाधिकारी सदस्य व विधार्थी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि रतनी देवी कच्छावा की आज सोमवार को 18वीं पुण्यतिथि है। महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्ष्मणगढ़ की ओर से कच्छावा को 18वीं पुण्यतिथि पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

C99game? It’s not bad. It’s pretty basic, and honestly the gameplay is as expected. Good if you want something not hard to pick it up! Have a look at c99game.