भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल की अध्यापिका सुमिता अनुज कुमार शर्मा (निवासी बगड़, झुंझुनूं) को साहित्य, दर्शन, संगीत एवं लेखन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के ‘भारत गौरव एक्सीलेंस अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह विशिष्ट सम्मान उन्हें जिवरान फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया है। सुमिता शर्मा को यह विशेष सम्मान उनकी उत्कृष्ट लेखन कला, साहित्यिक चिंतन, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और समाज में सकारात्मक प्रेरणा जगाने के लिए दिया गया है। साहित्य और संगीत के क्षेत्र में उनकी निरंतर साधना तथा सृजनात्मक कार्य समाज और युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत हैं। संस्थान और प्रबुद्धजनों ने जताई खुशी, दी बधाई सुमिता अनुज कुमार शर्मा को यह राष्ट्रीय गौरव मिलने पर चिड़ावा सहित पूरे जिले में हर्ष की लहर है। इस उपलब्धि पर सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक अनिल गुप्ता, प्रबंध निदेशक प्रणय गुप्ता और प्रिंसिपल स्वाति गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इसके साथ ही श्री विवेकानंद मित्र परिषद के संरक्षक रोहिताश्व महला, संजय दाधीच, मनोज मान, ब्रह्म चैतन्य संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राजन सहल, सनातन आश्रम के अधिष्ठाता प्रभु शरण तिवाड़ी, वेदांत तथा सौरभ चौरसिया आदि प्रबुद्धजनों ने भी सुमिता शर्मा को बधाई प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खुशी जाहिर की है।
