वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में होगा कार्यक्रम का आयोजन
समाधि पूजन, चरण पादूका पूजन, गुरुचरण आरती एवं कीर्तन का होगा आयोजन
भजनों की बहेगी रस गंगा, प्रसादी का भी होगा आयोजन
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में आज 17 दिसंबर को स्वामी श्री संत दास जी महाराज की नवी पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी l लोहार्गल बालाजी मंदिर के महंत श्री श्री 1008 वेंकटेश लोहार्गल धाम पीठाधीश्वर स्वामी श्री अश्वनी दास जी महाराज ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि आज 17 दिसंबर को समाधि स्थल पर समाधि पूजन का आयोजन होगा l प्रातः 11:15 बजे चरण पादुका पूजन का आयोजन व 12:30 बजे गुरुचरण आरती, कीर्तन एवं प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित होगा l वेंकटेश बालाजी मंदिर में स्वामी श्री संत दास जी महाराज गोलोकवासी की नवी पुण्यतिी पर भजनों की रसगंगा भी प्रवाहित होगी l अश्वनी दास महाराज ने आगे बताया कि महाराज श्री की नवी पुण्यतिथि पर प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा l जिसमें दूरदराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे l

QQBET88 is my go-to spot for quick bets. Fairly straightforward deposit and withdrawals too. No complaints. Definitely worth checking out qqbet88. Get your game on!