भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। शहर के मंड्रेला बाईपास सर्किल स्थित परमहंस कोचिंग में 12वीं के साथ प्रथम प्रयास में कुल 16 विद्यार्थियों में से पांच विद्यार्थियों का नीट में चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों में निकिता पुत्री जयप्रकाश ने ऑल इंडिया रैंक में 2294 रैंक के साथ टॉप कर ऐतिहासिक परिणाम दिया। वहीं शांतनु के ऑल इंडिया रैंक में 21375, सूरज के 23136, लोकेश के 28448 तथा भव्या ऑल इंडिया रैंक 28347 के साथ चयन हुआ। इसी क्रम में तनु, रिंकू, सपना व खुशी ने भी नीट परीक्षा क्वालीफाई किया। इस अवसर पर संस्था परिसर में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। यह संस्था के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण, कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों का संस्था के प्रति समर्पण का परिणाम है। गत वर्ष संस्था से 12वीं के साथ ईशु व खुशबू जांगिड़ डॉक्टर बनकर अभी अपनी सरकारी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं। संस्था निदेशक ने बताया कि संस्था में रिपीटर्स बैच न होकर केवल फ्रेशर बैच से यह रिजल्ट प्रथम प्रयास में ही आया है। निदेशक जांगिड़ ने बताया कि हर वर्ष 12वीं के साथ सिलेक्शन देना संस्थान की पहचान है। इससे पूर्व भी जेईई मेंस में 13 बच्चे तथा जेईई एडवांस में यशिका पुत्री जोगिंदर सिंह ने 12वीं में इसी वर्ष 97. 20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12वीं के साथ ही जेईई एडवांस परीक्षा क्वालीफाई की जो की एक अभूतपूर्व परिणाम है। यह सफलता विद्यार्थियों की दिन-रात मेहनत, अनुभवी शिक्षकों व सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। पीसीपी परिवार का अनुशासित माहौल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित स्टाफ ही हमारी असली ताकत है। संस्था में नीट व जेईई टारगेट के बैच संचालित हैं। कक्षा 6 से 8 प्री फाउंडेशन एवं कक्षा 9 से 12 फाउंडेशन के अलग -अलग बैच संचालित है। इस अवसर पर समस्त कोचिंग व स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।
