कंपनी कर्मचारी के साथ मारपीट कर नकदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.रेवाड़ी।@आलोक भांडोरिया
थाना बावल पुलिस ने गत वर्ष अगस्त माह में एक कंपनी कर्मचारी के साथ मारपीट कर नकदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव तेहड़का निवासी सचिन कुमार उर्फ धोलिया व यूपी के जिला हापुड़ के गांव निजामपुर हाल आबाद नजदीक रसियावास फाटक निवासी सागर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की एक बाइक को बरामद कर लिया है। जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 31 अगस्त को रेलवे रोड बावल पर एक मकान में किराए पर रह रहे मूल रूप से एमपी के जिला ग्वालियर के गांव बिऔला निवासी ओमप्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह बावल की एक कंपनी में कार्यरत है। 30 अगस्त 2025 की रात वह रेलवे पुल के पास एक दुकान से सामान खरीदने के बाद अपने कमरे पर जा रहा था।
इसी दौरान तीन लड़कों ने उसे एक ओर बुला लिया। तीनों उसे कच्चे रास्ते पर ले गए। उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब से नकदी निकाल ली। इन लोगों ने उसके मोबाइल फोन से यूपीआई के जरिए 1000/- रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके पास मौजूद उसके दोस्त के मोबाइल फोन से भी 1270/- रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने उसके दोस्त का मोबाइल फोन छीन लिया, जबकि उसका मोबाइल फोन वही फेंककर तीनों अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने थाना बावल में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव तेहड़का निवासी सचिन कुमार उर्फ धोलिया व यूपी के जिला हापुड़ के गांव निजामपुर हाल आबाद नजदीक रसियावास फाटक निवासी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की एक बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Looking for a fresh APK, I stumbled on bet629gameapk. Downloaded it, installed it, and I have been playing for hours. if you are looking APK for phone game, try this also. bet629gameapk
Ad786… Random website, but seems legit after I have searched on google. I have clicked here couple of times . Its great website. ad786
Logitech G28? You kidding me? That wheel is a CLASSIC! If you’re into sim racing, you know. It’s a great entry-level wheel. Still rocks after all these years. logitechg28