बेटी के अधूरे सपनों को शिक्षा व सेवा के माध्यम से साकार कर रहा है रक्षित सेवा संस्थान
रक्षित सेवा संस्थान द्वारा प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित, बेटी रक्षित की 19वीं जयंती भावपूर्ण रूप से मनाई गई
भीम प्रज्ञा न्यूज़ सूरजगढ़।
रक्षित सेवा संस्थान बलौदा के तत्वावधान में शहीद धर्मपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलौदा में प्रतिभा सम्मान एवं भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की डायमंड आइकॉन, हम सब की लाडली बेटी रक्षित की 19वीं जयंती भावनात्मक वातावरण में मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माजरी आश्रम के संत कृष्ण स्वरूप महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि बेटी रक्षित की असामयिक मृत्यु से हुई क्षति की भौतिक रूप से भरपाई संभव नहीं है, लेकिन रक्षित के माता-पिता द्वारा उसकी स्मृति में शिक्षा, पर्यावरण, चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य वास्तव में प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों में रक्षित के सपनों का प्रतिबिंब दिखाई देता है और इन्हीं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए रक्षित सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज के लिए अनुकरणीय हैं। इसके लिए उन्होंने विकास अधिकारी दारा सिंह एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान रक्षित सेवा संस्थान की ओर से विद्यालय में सरस्वती प्रतिमा भेंट करने वाले भामाशाहों सहित भौतिक विकास में योगदान देने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नेतराम यादव ने की। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने संस्थान के सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा से जोड़कर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्षित सेवा संस्थान के उद्देश्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बेटी के महत्व, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। प्रमुख वक्ताओं में एडवोकेट हरेश पंवार, पूर्व प्राचार्य जे.पी. शर्मा उरीका, रामानंद शर्मा, ईश्वर सिंह ठोलिया, सिंघाना नायब तहसीलदार सत्यनारायण सेन, दयानंद सुरेश कुमार, शाहपुर के पूर्व सरपंच नरेश कुमार, सुरेश कुमार, मुकेश शर्मा, सरला पाठशाला की संचालिका अनीता पूनिया, वीडीओ बलवंत सिंह कल्याण, रणवीर सिंह भावठड़ी, सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन शीशराम बरसीवाल एवं भूपेंद्र सागवा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रक्षित सेवा संस्थान द्वारा वर्षभर में की गई गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की गई। संस्थान ने प्रतिवर्ष विद्यालय में ‘बेटी अध्ययन दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प भी दोहराया।
समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में बेटी के महत्व, शिक्षा के प्रसार और समाज सेवा के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रेरित किया।

Fundador Casino me da la sensación de estar en un casino real, pero desde la comodidad de mi casa. La selección de juegos es increíble. No dudes en visitar fundador casino, ¡te encantará!
Yo, anyone else check out 888win5? It’s alright! Pretty standard layout, but I found a game I actually dig. Not bad for a quick fix 888win5.
89fgamedownload… Hmm, new name to me. Checking it out now. Hoping for some smooth downloads. Wish me luck 89fgamedownload!
Yo, checked out 68win14 the other day. Pretty smooth interface. Worth a peek if you’re looking for something new. 68win14
Scoping out the Playtime app APK. Gotta make sure it’s safe before installing! Stay safe and happy app-ing: playtime app apk
Quick question: Is the Royal Win download safe nowadays Heard some stuff about older versions having issues. Just wanna make sure before I jump in. royal win download