एमजी ग्लोबल शिक्षण संस्थान में भीम प्रज्ञा वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.गुढ़ागौड़जी।
एमजी ग्लोबल शिक्षण संस्थान, गुढ़ागौड़जी में दैनिक भीम प्रज्ञा के वार्षिक कैलेंडर का गरिमामय लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कैलेंडर का विमोचन केजीआई संस्थान के अध्यक्ष एवं एमजी ग्लोबल शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमैन, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. हरिसिंह गोदारा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर दैनिक भीम प्रज्ञा के प्रधान संपादक एडवोकेट हरेश पंवार द्वारा लिखित बहुचर्चित पुस्तक ‘महामारी में घपले’ भी अतिथियों को भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, सामाजिक सरोकार, जनकल्याण और निष्पक्ष पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. हरिसिंह गोदारा ने अपने संबोधन में भीम प्रज्ञा के सामाजिक दायित्व और निर्भीक पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि,
“भीम प्रज्ञा का अटल विश्वास है कि खबरों में उस दर्द को भी आवाज दी जाए, जिसे कोई सुनने वाला नहीं होता।” उन्होंने संस्थान के माध्यम से शिक्षा के साथ सामाजिक चेतना को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमजी ग्लोबल की डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल आशा सिंह ने की तथा विशिष्ट अतिथि, वाइस प्रिंसिपल अक्षित शर्मा, मुंगेश्वरी देवी गोदारा कॉलेज के प्राचार्य राजवीर सिंह, विजेंद्र सिंह कानसूजिया, मुख्य प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह, प्रबंध निदेशक प्रवेश झाझरिया थे। इस मौके पर अंकित, अमित, निलेश, बाबूलाल, अनुपमा, तपस्या, वर्षा, सोनिया, यश एवं संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह साधारण एवं सादगीपूर्ण संपन्न हुआ, जहां शिक्षा और समाज के बीच सेतु बनती सकारात्मक पत्रकारिता की भूमिका को सभी ने सराहा।


Hey everyone, been playing at PHRushCasino. It offers a decent variety of games to choose and the overall experience is solid! Here is a link: phrushcasino
SlotVip777Login seems to have quite the collection and is enjoyable so far. If you like playing slots, slotvip777login.
Yo! Heard about taya999 from a buddy. Said it’s legit. Gotta check it out myself, see if the hype’s real. Wish me luck! taya999