बिसाऊ से रैफर होकर नवजात शिशु बीडीके अस्पताल की नवजात शिशु ईकाई में भर्ती
भीखणसर के पास मिला था नवजात शिशु ईकाई में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख-रेख में चल रहा उपचार
अरुण कुमार@भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं।
राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं की नवजात शिशु ईकाई में सीएचसी बिसाऊ से रैफर होकर बच्चे को भर्ती किया गया। बीडीके अस्पताल में लगभग 1.15 बजे पुलिस एवं नर्सिंग स्टाफ के द्वारा बीडीके अस्पताल पीएमओ को अवगत करवाया गया। पीएमओ डॉ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि नवजात शिशु का वजन 2.5 किलो है। हल्का तापमान में कमीं है। सांस की गति सामान्य है। जन्म का समय लगभग 12 से 48 घंटे प्रतीत हो रहा है । नवजात को आईसीयू में भर्ती कर स्टाफ, रेजीडेण्ट डाक्टर्स एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार जारी है। नवजात शिशु ईकाई प्रभारी डॉ विजय झाझडिया ने बताया कि नवजात शिशु की निरंतर माॅनिटारिंग की जा रही है। बाल कल्याण समिति को सूचना प्रदान की गई है। बच्चा दुग्धपान की क्षमता रखने एवं परिपक्व आंत्र होने से प्रति दो घंटे से फीड आरंभ कर दिया गया है।