रविवार को मंडेलिया हाउस में आयोजित बैठक में पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली तथा SIR अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी पर चर्चा की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि रैली में अधिक से अधिक लोग शामिल हों तथा संगठन की ताकत को मजबूती से प्रदर्शित किया जाए। बैठक के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियाँ भी कार्यकर्ताओं को सौंप दी गईं।
मंडेलिया ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान पार्टी के बीएलए सक्रिय भूमिका निभाएँ और सुनिश्चित करें कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न हटने पाए।
बैठक में मौजूद प्रमुख कार्यकर्ता
बैठक में निम्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
-
शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर
-
देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू
-
पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया
-
मोहम्मद हुसैन निर्वाण
-
धर्मेंद्र बुडानिया
-
अबरार खान
-
नारायण बालान
-
विमल शर्मा
-
संजय भाटी
-
अजीज खान
-
सूर्यप्रकाश वर्मा
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।
