भीम प्रज्ञा न्यूज़.जयपुर। गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 69वी राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती 17/19 वर्ष छात्र (ग्रीको रोमन) प्रतियोगिता 2025 आज दिनांक 2 दिसंबर 2025 को 19 वर्ष में 67kg वेट कैटेगरी में लक्षित सोनी व 77kg में रोहन सैनी दोनों पहलवानो ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया एवं 17 वर्ष 71kg वेट कैटेगरी में समीर गुरु हनुमान व्यायाम शाला चिड़ावा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया राजस्थान के खिलाड़ियों ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया। कोच राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिवराधिपति प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह वर्मा के प्रतिनिधित्व में राजस्थान टीम के कोच जोगेन्द्र सिंह , गंगा सिंह गुर्जर और टीम मैनेजर संजय कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का मान बढ़ाया। पिछले दो दिन से चल रही प्रतियोगिता में राजस्थान ने कुल पांच पदक प्राप्त किया। कोच राजेंद्र पाल सिंह, कृष्ण कुमार PET, शेर सिंह पहलवान ,संजय कुमार शास्त्री ,गौरव राव ,पार्षद मनजीत सिंह ,बलबीर श्योराण ,राकेश बिका आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी।
