समय की पुकार चमार जाति के लोग, मेघवाल शब्द का प्रयोग करें- वेद प्रकाश मेघवाल एसडीओ
मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा के तत्वावधान में अटेली खंड के गांव खेड़ी में मेघवाल सभा का आयोजन किया गया। समिति की बैठक गांव निवासी जेला सिंह की अध्यक्षता में हुई तथा चमार जाति के स्थान पर मेघवाल के रूप में विचार किया गया। इस मौके पर अनिल मेघवाल नावड़ी, रोहताश सूबेदार, शेरसिंह बाबू, कुलदीप सिंह, रवि मेघवाल कन्हैयालाल मेघवाल,कृपया राम मेघवाल को मेघवाल उत्थान समिति की कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई। सर्व प्रथम बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। सभा में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने एक स्वर में नारे भी लगाये। समिति के संरक्षक रिटायर्ड एसडीओ वेद प्रकाश मेघवाल व प्रधान सूरजभान मेघवाल बाबा साहब का संघर्ष और उनके विचार ही हमारा एकमात्र मार्ग हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही मेघवाल समाज सशक्त और सम्मानित बन सकता है। मेघवाल शब्द हमारी अस्मिता और गर्व का प्रतीक है। हर व्यक्ति अपने परिचय में ‘मेघवाल’ शब्द का गर्व से प्रयोग करे, ताकि हमारी एकजुट पहचान पूरे देश में स्थापित हो। युवाओं और बुजुर्गों से विशेष अपील की कि समाज को नशे की लत से मुक्त करने में हर बुजुर्ग अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा ही समाज का भविष्य है। नशे से दूर रहकर ही हम बाबा साहब के सपनों को साकार कर सकते हैं। समय की पुकार है तथा मेघवाल शब्द में सम्मान है इसलिए इस शब्द का प्रयोग में लाये। मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा ने घोषणा की कि समाज को शिक्षा, एकता और नशा मुक्ति के संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन प्रदेश भर में जारी रहेंगे। इस मौके पर मेघवाल प्रधान मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा सूरजभान, सलाहकार गजराज सिंह ,उपाध्यक्ष देवेंद्र मेघवाल , सलाहकार सरपंच सावंत सिंह, महेंद्र सिंह झज्जरिया जिला प्रधान रेवाड़ी, हीरा सिंह वैध, सूबेदार मेजर बलबीर सिंह, भूप सिंह मेघवाल जिला प्रधान रेवाड़ी, फतेह सिंह मेघवाल, लालचंद फोरमैन प्रभारी जिला रेवाड़ी,उप प्रधान जगदीश चोपड़ा सतीश कुमार नांगल तेजू,मोनिका मेघवाल, संतोष मेघवाल, कमला देवी, सीमा मेघवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।
