मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
आर्य समाज अटेली का मंगलवार को दो दिवसीय 22वा वार्षिक उत्सव सम्मेलन प्रारंभ हुआ है। सर्वप्रथम सुबह हवन के साथ सम्मेलन का प्रारंभ हुआ। समारोह में भजनोपदेशक के माध्यम से स्वामी दयानन्द के विचारों व दर्शन को आगे बढ़ाया। सम्मेलन का उद्घाटन मार्केट कमेटी अटेली के चेयरमैन दिनेश जेलदार ने किया जबकि अटेली सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलदीप सरपंच मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आमंत्रित विद्वानों में भजनोपदेशक में हंसानंद हंस, महात्मा यशदेव, हरिशंकर अग्निहोत्री, कैलाश कर्मठ, ओमवीर आर्य, स्वामी समर्पणानन्द दड़ौली आश्रम, पंडित विजय पाल आर्य, कैलाश कर्मठ, ओमवीर आर्य, डा. नीरज आर्य ने स्वामी दयानंद के सिद्धांतों पर भजनों के माध्यम से प्रकाश डाला। अटेली आर्य समाज केे प्रधान हरदयाल आर्य ने बताया कि दो दिवसीय आर्य समाज का आज 10 दिसंबर को समापन होगा। प्रधान ने बताया कि महर्षि दयानंद की 200 वीं जयंती व आर्य समाज के 150 वा स्थापना वर्ष होने पर कार्यक्रम विशेष रहा है। इस मौके पर उप प्रधान सुरेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, तिगरा आर्य समाज के प्रधान मनोज फौजी, मंत्री सूरजभान आर्य, संयोजक बाबूलाल प्रधान, सलाहकार मा. हठीराम आर्य, रामौतार पुरूषार्थी, धर्मवीर आर्य समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
