बिसाईती समाज द्वारा करवाई जा रही है क्रिकेट प्रतियोगिता
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। 12 दिसंबर को एमजीएफ स्टेडियम शाकंभरी रोड पर बिसाईती समाज उदयपुरवाटी की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, महंत रघुनाथ दास जी महाराज, बिसाईती समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रशीद गुहाल ने फिता काट के शुभारंभ किया ।
इस टूर्नामेंट में 14 टीम भाग लेगी प्रत्येक मैच 10 ओवर का रहेगा ।विजेता टीम को 21000 हजार रुपए नगद एवं उपविजेता टीम को 11000 हजार रुपए नकद एवं विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी दी जाएगी। इस शुभारंभ कार्यक्रम में पार्षद अजय तसीड, अमित अली कच्छावा, सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष विनू सैनी, अकरम मुगल, बीएल सैनी, मुकेश सैनी(भाया), बिसायती समाज के उदयपुरवाटी सदर मंजूर बिसायती, शकील बिसायती, इमरान बिसायती, पिंटू बिसायती,खलील बिसायती, नजमुद्दीन बिसायती,आरीफ बिसायती आदि थे।कार्यक्रम का संचालन रामकरण सैनी ने किया। बिसायती समाज की ओर से सभी अतिथियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया । उद्घाटन मैच सीकर वर्सेस गुहाला के बीच में हुआ । जिसमें सीकर विजेता रही । टूर्नामेंट को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों मौजूद थे।
