मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
अटेली खंड के गांव धन्नौदा निवासी सूबेदार शिवलाल के पोते अध्यापक ने दहेज रहित विवाह कर समाज को अनुकरणीय संदेश दिया है। दहेज में एक शगुन के रूप में एक रुपया लेकर दुल्हन ही दहेज का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अध्यापक नवीन कुमार राजकीय उच्च विद्यालय कुंजपुरा में गणित अध्यापक है जबकि उनकी दुल्हन आरती पंचायत सेक्रेटरी रेवाड़ी ब्लाक में कार्यरत है। नवीन अध्यापक ने बताया कि उसने प्रारंभ से निर्णय लिया था कि जब वह विवाह करेगा तो दहेज रहित होगा। उसी के अनुरूप में रेवाड़ी जिले के लिसान गांव में उसकी बारात गयी तथा बैगर दहेज विवाह समपन्न हुआ। दहेज रहित विवाह करने पर दंपति को अनेक गणमान्य लोगों ने आशीर्वाद दे कर उज्जल भविष्य की कामाना की। आशीर्वाद देने वालों में सूबेदार ओमकंवार, थानेदार सुरेश कुमार, डा. रामशवरूप, प्राध्यापक सुरेंद्र बालोदिया, एएसआई राजेश कुमार, प्रशांत कुमार, शेरसिंह महाशय, मास्टर नगेश, मास्टर मानव, राजेश मास्टर, संजय अध्यापक सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
