भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। आंतरोली में मंगलवार को जरपाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन 1971 भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रहा। कार्यक्रम में 3 ग्रेनेडियर रेजिमेंट के पूर्व सैनिक शामिल हुए।
यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के रामप्रसाद लमोरिया ने बताया कि पूर्व सैनिकों ने 1971 के भारत-पाक युद्ध की यादों को साझा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद जवानों की वीरगाथाओं को याद किया गया और देश की एकता-सुरक्षा के लिए उनके योगदान को नमन किया गया।आयोजन समिति के रामप्रसाद लमोरिया ने बताया कि इस अवसर पर बटालियन के सबसे वरिष्ठ पूर्व सैनिक सी एच एम जगदीश प्रसाद का माला और साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्नल जितेंद्र कुमार शौर्य चक्र, कैप्टन बजरंग लाल बुरडक, कैप्टन विद्याधर सिंह, सूबेदार गिरधारी लाल कटारिया, सूबेदार नवरंग सिंह, सूबेदार बाबूलाल सुंडा, सूबेदार धन्नाराम ढाका सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे ।

rr88slot, huh? Sounds specific. I really appreciate good graphics and a smooth interface, giving it a go! Take a look: rr88slot