भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शुक्रवार को झुंझुनूं दौरा प्रस्तावित है। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री सेवा सदन, दिल्ली से रवाना होकर सड़क मार्ग द्वारा झुंझुनूं आएंगी। डॉ. गर्ग के अनुसार, मुख्यमंत्री गुप्ता दोपहर 12 बजे रानी सती पहुंचेगी। इसके बाद वे दोपहर 12:40 बजे फतेहपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय आर्य को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, एस्कॉर्ट, आवास एवं परिवहन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर समुचित तैयारियां की जा रही हैं।
