सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी l
कस्बे में टिटेडा के पास स्थित श्री राम कुमावत के लाडले बेटे डॉक्टर अजय कुमावत का सम्मान होने पर कस्बे में खुशी की लहर है lडॉ. अजय कुमावत को मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए मिला सम्मान l
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्याल में हुऐ दीक्षांत समारोह में डॉ. अजय कुमावत S/o श्रीराम कुमावत उदयपुरवाटी को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और पंजाब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि व सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. अजय ने अपना शोध मलेरिया बीमारी के वाहकों की रोकथाम पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार के निर्देशन में किया। वर्तमान में डॉ. अजय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, दिल्ली में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं जहां रोगों के नियंत्रण के लिए शोध कार्य कर देश सेवा में योगदान कर रहे हैं। इस गौरवमयी उपलब्धि पर शहर के गणमान्य लोगों और परिवारजनों ने बधाई दी।
