भीम प्रज्ञा न्यूज़.सिंघाना।
विश्व भारती स्कूल, सिंघाना के कक्षा 12वीं कला वर्ग के छात्र हार्दिक गजराज एवं कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा माही झा तथा उनके माता-पिता का विद्यालय परिसर में मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मान व अभिनंदन किया गया। संस्था के सचिव उपदेश यादव एवं रजनीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हार्दिक गजराज ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ CLAT 2026 में ऑल इंडिया ओबीसी वर्ग में 18वीं रैंक तथा AILET 2026 में ऑल इंडिया ओबीसी वर्ग में 6वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा माही झा ने भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ CHRIST University प्रवेश परीक्षा, जिसमें लिखित परीक्षा के साथ साक्षात्कार भी होता है, में 19वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इन दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धियों से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व एवं प्रेरणा का स्रोत है। इस सम्मान समारोह में विश्वा भारती स्कूल एवं कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

abc8slot’s got some cool slots I haven’t seen anywhere else. Worth checking out if you’re looking for something different. Spin the reels at abc8slot