– कब्जे से 15 किलोग्राम तांबे की तार और एक बाइक बरामद
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना/जाखल। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में थाना जाखल पुलिस ने चोरी के माल के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह, पुत्र हाकम सिंह, निवासी बलरा, जिला मनसा, पंजाब, और जगदीप उर्फ दीपक, पुत्र भिखुराम, निवासी कालोनियाँ मूनक, पंजाब शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से 15 किलोग्राम तांबे की तार और एक बाइक भी बरामद की है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बरेटा (पंजाब) साइड से दो युवक चोरी का माल लेकर जाखल में किसी कबाड़ी को बेचने आएंगे। सूचना के आधार पर रेडिंग पार्टी तैयार की गई और कड़ैल चौक जाखल से थोड़ी दूरी पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की नाकाबंदी देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन वाहन रुक गया। उन्हें रोककर नाम-पता पूछा गया। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम राज सिंह और पीछे बैठे व्यक्ति ने जगदीप उर्फ दीपक बताया। मोटरसाइकिल पर रखे कट्टे/प्लास्टिक की जांच की गई, जिसमें चोरी किए गए तांबे की तार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बरेटा (पंजाब) क्षेत्र के किसानों के खेतों से ट्यूबवेल की तार चोरी की थी और इसे कबाड़ी को बेचने लाए थे। इस संबंध में थाना जाखल में अभियोग संख्या 02 दिनांक 02.01.2026, धारा 303, 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों और बरामद माल को उचित प्रक्रिया के अनुसार कब्जे में लिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Just gotta say, jjwincom has been treating me right. Good selection of games, and I even managed to snag a little win the other day. I’m feeling lucky jjwincom