भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, दसवें पातशाह गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर रामनगर टोहाना स्थित बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर सर्व समाज के कल्याण की कामना की। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गुरु गोविंद सिंथं के जीवन एवं विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि गुरु साहिब का संपूर्ण जीवन धर्म की रक्षा, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, मानवता की सेवा और बलिदान का अनुपम उदाहरण है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी समाज को सत्य, साहस और कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा दिए गए संदेश सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे महान गुरुओं की शिक्षाएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करती हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा महापुरुषों, संतों और गुरुओं की जयंती एवं प्रकाश पर्व पूरे प्रदेश में सम्मान, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से सरकार युवाओं को महापुरुषों के जीवन दर्शन से जोड़ने तथा उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Hey, milyoners! Just saw the milyon88 com promotion. Seriously thinking of jumping in, seems like a solid deal. Anyone else checked it out? Fingers crossed for some wins! Check out the deals here milyon88 com promotion