भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना। राजस्थान के महानिदेशक पुलिस डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देशानुसार बुहाना में पुलिस और जनता के बीच संयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वीसी बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अटल सेवा केंद्र बुहाना में आयोजित हुई जिसमें बुहाना पचेरी और सिंघाना थानों की संयुक्त भागीदारी रही। बैठक के दौरान डीजीपी राजीव शर्मा ने जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुरक्षा सखियों के सहयोग से महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें। साथ ही ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने वाले स्वयंसेवकों और सीएलजी सदस्यों को पुलिस के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना अपराध नियंत्रण में जन भागीदारी बढ़ाना और सामुदायिक सुरक्षा को मजबूत करना रहा। डीजीपी ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है। इस संयुक्त वीसी बैठक में बुडानिया थाना प्रभारी पचेरी एसएचओ बनवारी लाल सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह सहित बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में उपस्थित प्रमुख सीएलजी सदस्यों में मुकेश सिंह मो. रहीश प्रदीप शर्मा अक्षय कुमार मुकेश रांगेय एडवोकेट पूनम डूडी मनोज सोमपाल सिंह अमित कुमार संजय कुमार भाजपा नेता भरत बोहरा विजय कुमार बजरंग लाल रोहिताश्व सिंह देवी सिंह महेंद्र सिंह अशोक कुमार कैलाश यादव संदीप शर्मा पूर्व सरपंच जसवंत यादव शम्भू दयाल मुकेश सैन बलवीर सिंह हनुमान सिंह विनोद जांगिड़ और विनोद गुप्ता शामिल रहें।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीजीपी के निर्देशों के तहत राज्य के अन्य जिलों में भी इस प्रकार की पुलिस-जनता संवाद बैठकों का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके और आमजन में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़े। यह बैठक पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से अपराध मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।
