28 मेडिकल स्टोर, 20 संदिग्ध कन्फेक्शनरी दुकानों व कई खोखों की जांच
एक मेडिकल स्टोर सील, नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर फतेहाबाद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए ड्रग विभाग के साथ संयुक्त रूप से एक विशेष ताबड़तोड़ सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत आठ ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से जिलेभर में व्यापक स्तर पर जांच कार्रवाई की। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री, बिना लाइसेंस दवा विक्रय, मेडिकल नशे तथा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा। पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नशे से जुड़े संभावित ठिकानों पर विशेष निगरानी रखते हुए सघन जांच की। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 28 मेडिकल स्टोर, 20 संदिग्ध कन्फेक्शनरी दुकानों तथा कई खोखों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाओं की खरीद-फरोख्त से संबंधित बिल, लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या नशीली दवाओं की अवैध बिक्री न हो।
विशेष रूप से युवाओं को नशे की गिरफ्त में लेने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई। कन्फेक्शनरी दुकानों और खोखों की भी सघन जांच की गई, ताकि वहां किसी प्रकार की नशीली, प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध सामग्री की बिक्री को रोका जा सके। जांच के दौरान टोहाना स्थित जनता मेडिकल स्टोर में गंभीर खामियां पाई गईं। आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने तथा नियमों के उल्लंघन को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में संबंधित मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके अतिरिक्त अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को भी सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस एवं ड्रग विभाग की टीमें समय-समय पर मेडिकल स्टोर, कन्फेक्शनरी दुकानों एवं अन्य संभावित स्थानों की जांच करती रहेंगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर युवाओं को सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर भविष्य प्रदान करना है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या ड्रग विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। फतेहाबाद पुलिस का यह संयुक्त अभियान नशे के खिलाफ एक सख्त और स्पष्ट संदेश है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hey everyone, tried out the jil59app. Graphics are sharp and the gameplay is smooth. Had a good time overall. Worth checking out for some mobile gaming fun! jil59app
Hey, saw hibajeebd recommended in a forum. Decided to give it a try. Initial impressions are positive. The website is well-designed. Will see how things go over the next few days! hibajeebd
For you lottery fans out there, check out 66lotteryapp. It’s simple to use and the results seem legit. Good luck if you decide to play! 66lotteryapp