भीम प्रज्ञा न्यूज.झुंझुनूं। राज्य सरकार के प्रदेशव्यापी “ग्राम रथ अभियान” के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बारवा में कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार एलईडी रथ के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि ग्राम रथ अभियान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इस दौरान नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने ग्राम पंचायत बारवा में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रियंका शर्मा, विकास अधिकारी रितेश सांखला, सहायक निदेशक कृषि रोहिताश ढाका, कृषि अधिकारी नवलगढ़ सुभाष चन्द्र सीगड़, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. गिरधारी भास्कर, पूर्ण सिंह शेखावत, शंकर लाल सैनी, राजेन्द्र सैनी, जगमोहन सिंह शेखावत, बीरबल यादव, किशन गुर्जर, धरमवीर, धीरजी, महेश, दिनेश, प्रकाश सैनी, मनीष शर्मा, राधेश्याम भडाणा, प्रहलाद भडाणा, श्रीराम भडाणा, भानुराम भडाणा, जगदीश मास्टर, केशर गुर्जर, पोखर सिराधना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।
