राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़बर में कार्यालय उपयोग हेतु टेबल व कुर्सियां दीं
भीम प्रज्ञा न्यूज.बुहाना।
बुहाना उपखंड के बड़बर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़बर में भामाशाह मुकेश कुमार जांगिड़ ने विद्यालय के लिए कार्यालय उपयोग हेतु एक बड़ी टेबल एवं चार कुर्सियां भेंट कीं। भेंट किए गए फर्नीचर की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार जांगिड़ ने भामाशाह को विद्यालय के लिए सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या राजेश करोल ने भामाशाह मुकेश कुमार जांगिड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गांव से पहुंचे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
