गंगा दशमी पर टोंक में उमड़ा जनसैलाब, समाज बंधुओं ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद
भीम प्रज्ञा न्यूज.टोंक। गंगा दशमी के पावन अवसर पर टोंक जिला मुख्यालय में कीर-कहार-केवट समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में 101 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं महिलाओं की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंद कहार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं को आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में आगे आकर चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने समाज के युवाओं को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजीत मेहता ने कहा कि मेहनतकश समाज के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव साथ खड़े हैं और समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए पूरा सहयोग करेंगे।
सम्मेलन के दौरान समिति की ओर से 5100 रुपये से अधिक सहयोग राशि देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। आयोजन समिति द्वारा सभी समाज बंधुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा, प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, युवा नेता राजू कश्यप एडवोकेट, अध्यक्ष रमेश मेहरा, संरक्षक पप्पू समरवाल, सचिव रमेश पार्षद, मुकेश कश्यप एक्टिव पार्षद, वरिष्ठ नेता समाजसेवी रामजीलाल पटेल, सम्मेलन संयोजक किशन लाल कहार, डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, प्रचार मंत्री जितेन्द्र धीवर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।
