भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़। एनसीसी मुख्यालय जयपुर में 15 से 24 मई तक आयोजित दस दिवसीय एटीसी कैंप में मोहिनी देवी गोयनका महिला महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ की एनसीसी कैडेट्स ने बाजी मारी। इस ट्रेनिंग कैंप का उद्देश्य कैडेट्स को सैन्य जीवन का व्यावहारिक अनुभव सीखना, सैनिकों की दैनिक दिनचर्या का पालन करना, शारीरिक क्षमता एवं अनुशासन का प्रशिक्षण प्रदान करना था। जिसमें शारीरिक फिटनेस, सैन्य प्रशिक्षण, बैटल क्राफ्ट, आपदा प्रबंधन, समाज सेवा, प्राथमिक चिकित्सा एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें कैडेट्स ने प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 6 मेडल प्राप्त किये। इनमें वेपन ट्रेनिंग प्रतियोगिता में भारती, स्नेहा और प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त करके तीन मेडल प्राप्त किए। पानी सप्लाई व्यवस्था की देखरेख में स्नेहा ढाका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चार्ली कंपनी कमांडर के रूप में पायल कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर पी प्रतियोगिता में विजय लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य और समस्त स्टाफ सदस्यों, गोयनका शिक्षा व शोध संस्थान के पदाधिकारी ने छात्राओं एवं एनसीसी लीडर निर्मला ढाका को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, एवं टीम भावना का विकास करना रहा।
