भीम प्रज्ञा न्यूज़ | झुंझुनूं
झुंझुनूं स्थित अंबेडकर भवन में बहुजन समाज पार्टी का जोन स्तरीय संगठन समीक्षा एवं कैडर कैंप आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं बसपा के केंद्रीय प्रभारी इंजी. रामजी गौतम रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक परिवर्तन और संविधान बचाने की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट सुरेश राव, एडवोकेट प्रेम बारूपाल एवं एडवोकेट हरि सिंह तेनगुरिया उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक समानता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और बहुजन आंदोलन की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट सीताराम सीला, एडवोकेट अमर सिंह बंसीवाल, पुखराज मेघवाल, मेजर भूपेंद्र मेघवाल, दईराम मेघवाल, सुरेंद्र सेनी, सजनलाल चूड़ी, बंसीधर भीमसरिया, धनपत मेघवाल, धर्म सिंह तनान, हरिराम गुरावा, गुलाब नबी, किशनलाल मेहरिया, रामानंद आर्य, संतलाल मेहरड़ा, राजेंद्र नारनोलिया, धर्मपाल जिलोवा, दारासिंह कलवा, ताराचंद कटारिया, दलीप सिंगवैया, रामावतार मोखरिया, मखन सेनी, सुभाष जोरम, राजवीर खुडी, कमलेश कुमार एवं रामस्वरूप गोठड़ा सहित जोन के सभी जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक और संगठित करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
